प्रदेश

रंजिश के चलते दाू गुटों में चले डंडे लठठ : 10 घायल

 मयंक शर्मा

खंडवा १५ ६ऑगुस्ट ;अभी तक ;   जिले के 5 किमी दूर के ग्राम टिटगांव में लड़की को छेड़ने व  पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में हिंसक वारदातहो गयी जिसमे , 10  लोग घायल हो गये है। घायलों को  जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर  है। नगर की मोघट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना गुरूवार  की है।

थाना प्रभरी संजय पाठक ने बताया कि
टिटगांव में लड़की को छेड़ने की पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में लाठी-डंडे, चले जिसमें 10  लोग घायल हो गये है।
घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।ंगांव में तनाव का माहौल न बने इसके लिये पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दोनों पक्ष एकदूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप  लगा रहे हैं।  घायलों में एक युवक हिंदू जागरण मंच से जुड़ा हुआ है। घटना को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर आक्रोश जताया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की थी।
परिवार ने विरोध किया, तो घर में घुसकर उन्हें पीटा। आरोपी हाथ में लाठी, डंडे लिये थे।
एक पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने महिलाओं को भी पीटा।
जबकि मुस्लिम पक्ष के युवकों का कहना है कि वे लोग झंडा देखने के लिए गए थे।
वहां मौजूद युवक उन्हें वहां से भागने लगे। लड़की छेड़ने का कोई मामला नहीं है।

गांव में विवाद की सूचना पर मोघट पुलिस मौके पर पहुंची। लडकी ी को लेकर परिजन व ग्रामीण थाना मोघट  पहुंचे हैं।  घायल पीडित कमलसिंह ने कहा कि  कि हम लोगों को घर में घुसकर पीटा है। पीटने वालों में गांव के रेहान, गोलू, आजम, मंजूर, गुड्डू थे। इनका विवाद निहाल समाज के लोगों से लडकी  से छेड़छाड़ को लेकर हुआ था।

मोघट थाना प्रभारी ने कहा कि घायलोेें में ें 32 वर्षीय बसुबाई पत्नी बाबूसिंह राजपूत, 32 वर्षीय मीराबाई पत्नी कमलसिंह राजपूत, 56 वर्षीय कमलसिंह पिता  मयाराम, 45 वर्षीय मिश्रीलाल पिता
कोमलसिंह राजपूत और 25 वर्षीय अनिल पिता लीलाधर सेन शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 24 वर्षीय कलीम पिता  नकीम, 20 वर्षीय अशफाक पिता अय्यूब, बाका उर्फ साजिद पिता आशिफ, 25 वर्षीय नदीम पिता  आजम, और 42 वर्षीय आजम पिता अनवर घायलां में शमिल  हैं। घायलों में अनिल सेन और कलीम के सिर में गंभीर चोट है।
पुलिस सभी के बयान लेकर आगे कार्रवाई करेगी यह जोडा श्रभ् पाठक थाना प्रभारी ने।

 


Related Articles

Back to top button