प्रदेश

अभिनंदननाथ मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर 16 जून को रथयात्रा निकलेगी, बंडी परिवार ने रथ भेंट किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ मई ;अभी तक;  अभिनंदन नगर में गत वर्ष निर्मित हुए अभिनंदननाथ जिनालय के प्रथम स्थापना दिवस पर 16 जून को प्रथम बार निकलने वाली रथयात्रा के लिए बंडी परिवार द्वारा जिनालय में नवीन गंगा जमुना रथ (श्रीजी की पालकी) भेंट किया गया।
                                             डॉ. चंदा भरत कोठारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्व. श्री भंवरलालजी  राजमलजी बंडी की पुण्यतिथि व आयुति अर्पित तथा अयांक अक्षय बंडी के जन्म दिवस के उपलक्ष में बंडी परिवार द्वारा जिनालय में नवीन रथ प्रदान किया गया।
                                        इस अवसर पर बंडी परिवार द्वारा भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ कर प्रभावना भी वितरित की गई।
दानदाता श्रीमती सुशीलादेवी बंडी, श्री अभय बंडी, अजीत बंडी, कमल बंडी व गोटू(विमल) बंडी का स्वागत मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सुरेश मधु जैन, उपाध्यक्ष ललित बाला दोषी, विमलचन्द्र मच्छीरक्षक, राकेश डाली जैन, राजेश जैन, राजमल गांधी, महावीर कोटडिया, दीपक भूता, सुरेंद्र दोशी, शिखरचंद जैन व विनीत जैन आदि ने किया । संचालन श्री महावीर कोटड़िया ने किया व आभार अध्यक्ष सुरेश जैन ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button