प्रदेश

रेत की चोरी करते ट्रैक्टर एवं अवैध भण्डारित 70 घन फीट रेत जप्त खनिज, राजस्व एवं विंध्यनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एस पी वर्मा
सिंगरौली २८ जून ;अभी तक;  खनिज, राजस्व एवं विंध्यनगर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सेमरा बाबा के पास दबिश देते हुये रेत की चोरी करते एक ट्रैक्टर जप्त कर एवं शाहपुर में अवैध रूप से भण्डारित 70 घन मीटर रेता को बरामद कर कार्रवाई की है।
                                             कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता निर्देशानुसार एवं एसडीएम सृजन वर्मा आईएएस, जिला खनि अधिकारी  एके राय एवं सीएसपी पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में आज दिन गुरूवार को खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी, खनि सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही के दौरान ग्राम चन्दावल सेमरा बाबा के पास के पास एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 2290 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना विन्ध्यनगर परिसर में खड़ा कराया गया है। साथ ही जॉच के दौरान शाहपुर डूब क्षेत्र में खनिज रेत मात्रा 70 घ.मी. का अनाधिकृत रूप से भण्डारण मिला।  जहां मौका जॉच के दौरान किसी भी व्यक्ति-फर्म के द्वारा खनिज रेत भण्डारण सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर लावारिश रूप से सम्पूर्ण खनिज रेत मात्रा 70 घ.मी. जप्त किया कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
                                  उक्त कार्रवाई में आरक्षक श्यामसुन्दर वैश्य,  बालगोविन्द तिवारी, सैनिक कृष्ण कुमार योगी, रामसिया पटेल,  जगदम्बा प्रसाद तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button