प्रदेश

पेंशन मंजूर करने के नाम पर– क्‍लर्क को 7 हजार रुपए की रिश्‍वत लेतेेेेेे लोकायुक्‍त ने पकड़ा

मयंक शर्मा

खंडवा २५ जुलाई ;अभी तक;   लोकायुक्‍त पुलिस इंदौर ने आज गुस्वार को  सीएमएचओ कार्यालय एक क्‍लर्क पीयूष चैकड़े (सहायक ग्रेड-3) को रिश्‍वत लेते 7 हजार रूपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  क्‍लर्क एक सेवानृिवत्‍त कर्मचारी से पेंशन प्रकरण मंजूर करने के नाम पर घूस की मांग की थी। फरियादी कर्मचारी ने लोकायुक्‍त से शिकायत की।लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर रिश्‍वत के सात हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया।

फरियादी  ड्रेसर विजयसिंह जिले के जावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रिटायर हुआ था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कार्यालय की स्थापना शाखा से लोकायुक्त की टीम ने आरोपी लिपिक को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक द्वारा यह राशि सेवानिवृत्त ड्रेसर से पेंशन प्रकरण बनाने के एवज में मांगी गई थी।

लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी डीसी पटेल ने बताया कि सेवानिवृत हुए ड्रेसर व आवेदक विजयसिंह  पिता तारुसिंह सोलंकी (62) निवासी ग्राम पलकना ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर से 23 जुलाई को शिकायत कर  बताया कि स्वास्थ्य केंद्र जावर में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था। इसी साल 31 मई 2024 को वह रिटायर हुआ है। उससे सीएमएचओ कार्यालय खंडवा में पेंशन प्रकरण स्वीकृत करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।

आराोपीू पीयूष चैकड़े (सहायक ग्रेड-3) ने पहले 18 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन बाद में सात हजार पर समझौता हुआ। लोकायुक्त ने आवेदक की शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को जाल बिछाया था। इसमें लिपिक चैकड़े फंस गया।666666666666666666666666666666666666666666666666

Related Articles

Back to top button