प्रदेश

रोटरी क्लब ने बालागंज कन्या विद्यालय में मधुमेह दिवस पर कार्यशाला आयोजित की  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ जून ;अभी तक;  रोटरी क्लब मन्दसौर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालांगज मंदसौर में मधुमेह दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के आगामी अध्यक्ष योग गुरु सुरेन्द्र जैन द्वारा बच्चों को मधुमेह के बारे में जानकारी दी गई तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु योग का महत्व भी बताया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह नारंग के सौजन्य से बच्चों को बिस्किट का भी वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बच्चों से कहा कि डायबिटीज या अन्य कोई बीमारी हो जाये तो अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। बच्चों को हेल्दी रखने के लिये हेल्दी भोजन और हेल्दी लाइफ जरूरी है। श्री जैन ने कहा कि बदलते खान-पान, जीवनशैली और फैमिली हिस्ट्री के कारण कम उम्र के बच्चों और किशोरों में डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे है। इसलिये माता-पिता को सजग रहना जरूरी है। उन्होंने मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर पर गेम खेलने के बजाय मैदानी गेम खेलने की प्रेरणा दी।
                                         इस अवसर पर योग गुरू श्री जैन ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ मेें हम बच्चों को पोष्टिक आहार की बजाय फास्ट फूड, चॉकलेट, चिप्स वेफर्स, पेकिंग फूड खिलाकर उनका पेट भर रहे है। इनसे बच्चों को प्रोटीन, विटामिन भी नहीं मिलता है ऊपर से कई बीमारियां उन्हें घेरने लगती है, बच्चे चिढ़चिढ़े होने लगते हैं उन्हें थोड़ा भी चलने फिरने में थकान महसूस होने लगती है, उनका पढऩे में दिल नहीं लगता है। इसलिये बच्चों में छोटी उम्र से योग व शारीरिक श्रम करने की  आदत डालना आवश्यक है जिससे उनका इम्यूनिटी पॉवर बढ़ा रहेगा व बीमारियों से बचाव हो सकेगा।
                           क्लब टेªनर प्रवीण उकावत ने कहा कि बच्चों को किसी एक खेल में रूचि लेकर उसको  नियमित खेलना चाहिये। खेल से एकाग्रता, अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।
                            इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुदीप दास, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम झंवर, प्रोजेक्ट चेयरमेन रितेश भगत, विवेक पोरवाल सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। अंत में आभार क्लब सचिव अनिल चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button