प्रदेश

रोटरी सेटेलाइट महिला क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने सेवा कार्य की ली शपथ

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २७ जून ;अभी तक; रोटरी क्लब मंदसौर ने सेवा के क्षेत्र में एक अपनी अलग ही पहचान कायम की है।विगत दिवस रोटरी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब के नवीन अध्यक्ष योग गुरु सुरेन्द्र जैन व उपाध्यक्ष रितेश भगत के नेतृत्व में रोटरी सेटेलाइट महिला क्लब ने भी नवीन कार्यकारिणी की शपथ ली।
                                इसके अंतर्गत अध्यक्ष के रूप में श्वेता कपूर सहित पदाधिकारीयों ने वर्षभर सेवा कार्यों क़ो संचालित करने की शपथ ली।इस शपथ ग्रहण समारोह में पद ग्रहण अधिकारी रोटरी के आगामी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक ने कहा कि मानवता क़ी सेवा ही रोटरी इंटरनेशनल का मुख्य ध्येय है।रोटरी क्लब 115 वर्षो से समाज के दीन-दुखियो के कल्याण क़ी दिशा में सेवारत है। और अब नवीन रोटरी सेटेलाइट महिला क्लब भी उसी दिशा में अग्रसर रहेगा।
                                      इस अवसर पर पद ग्रहण अधिकारी रोटरी के आगामी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक क़ी मौजूदगी में उपाध्यक्ष निशा कुमावत,सचिव मालती भाटी, सदस्य के रूप में सरिता सोनी, रेखा कुमावत,सरिता निलेश सोनी,रीना कुमार, भारती पाटीदार, सुनीता कुमावत, ज्योति सैनी आदि सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी क़ी शपथ ली। आगामी कार्यक्रमों व मानव जीवन दीन दुखियो के कल्याण में सेवारत रहने का संकल्प लिया।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button