प्रदेश

दो वर्ष से लगातार मांग करने के बाद नही बनाई सड़क खुद सड़क बनाने मे जुट गये वार्डवासी

दीपक शर्मा

पन्ना ३१ जुलाई ;अभी तक; जहां एक ओर सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया बनाने की बात की जा रही है तथा देश में लगातार विकास का ढिडोरा पीटा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार के उक्त दावे केवल भाषणवाजी तक ही सीमित है। ग्रामीण क्षेत्रो में को छोड दीजियें पन्ना जैसे जिला मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्र मे भी मूल भूत सुविधाए लोगो को उपलब्ध नही कराई जा रही है। सड़क, बिजली, पानी, नाली, शिक्षा, स्वास्थ जैसी व्यवस्थाए भी बदहाल है।

उदाहरण के तौर पर नगर पालिका पन्ना के वार्ड क्रमांक 13 के लोगो द्वारा चन्दा से राशि एकत्रित कर स्वंय सडक बनाई जा रही है। क्योकि उक्त वार्डवासीयों को घर तक पंहुचने के लिए शुगम मार्ग भी उपलब्ध नही है। जबकी नगर पालिकाओ को नाली सड़क, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाए उपलब्ध कराने के लिए सरकार से करोडो का बजट मिलता है साथ ही नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में आम लोगो के उपर विभिन्न प्रकार के कर लगाकर राशि वसूली जाती है। जिससे क्षेत्र का विकास किया जा सकें। लेकिन उक्त राशि लगातार भ्रष्टाचार की भेंट चड़ रही है। नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार केवल कमीशन खोरी मे लिप्त है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि लगातार दो वर्ष से सडक बनाने की हम लोगो द्वारा मांग की जा रही थी। लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदारो द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। वार्ड वासीयों ने बताया कि अनेको बार हम लोगो ने पार्षद, विधायक, कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष आदि से सड़क और पुलिया बनाने की मांग की। लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाए कुछ नही मिला। जिसके बाद वार्डवासियों ने खुद ही सड़क निर्माण करने का फैसला लिया, इरादा नेक था तो धीरे-धीरे और लोग जुडते चले गए, सभी ने अपने हिसाब से चंदा भी दिया और फिर काम शुरू कर दिया। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क और पुलिया न होने की वजह से बारिश में उन्हें काफी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई बीमार हो जाता है तो खाट पर लेकर जाना पड़ता है। इसके साथ ही बच्चे बारिश के दिनों में स्कूल भी नही जा पाते है, और घरों में कैदियों की तरह कैद हो जाते है।

Related Articles

Back to top button