प्रदेश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर पालिका ने डस्ट से भरें गड्डे वारिष में बहें

दीपक शर्मा

पन्ना २५ अगस्त ;अभी तक ;  पन्ना नगर की अधिकांश सडकें गड्डे मे तब्दील है, नगर की सडको की हाजत बदतर है, अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ। उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तथा नगर पालिका के हाथ पांव फूल गये आनन फानन में डस्ट से सडको के गड्डे एक दिन पूर्व भर दिये गये। लेकिन रात्रि में वारिष हो गई, और वह डस्ट पानी मे बह गई तथा फिर से गड्डे हो गये। दूसरे दिन फिर नगर पालिका द्वारा डस्ट से गड्डो को भरने का प्रयास किया गया।

इस प्रकार से नगर पालिका द्वारा नगर के विकास कार्यो की पोल खुल रही है तथा जब जिले मे किसी बडें नेता का आगमन होता है तो नगर पालिका एवं जिला प्रशासन को मसक्कत करनी पड़ती है। जबकी दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा विगत दो वर्ष में एक अरब उनतीस करोड़ के कार्य नगर विकास के लिए किये गये, लेकिन उक्त राशि किस प्रकार भ्रष्टाचार की भेंठ चड़ी यह सडक के गड्डो से उजागर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button