प्रदेश

यशनगर – मेघदूत नगर से बाईपास तक की उत्कृष्ट सड़क भारी भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गई– श्री गुर्जर

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ४ सितम्बर ;अभी तक ;  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मंदसौर शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों की अदूरदर्शिता और गैर जिम्मेदारा नेतृत्व के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। गत रात्रि में हुई बारिश से मिड इंडिया अंडरब्रिज में डूबने से एक व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई हैं।
                                        श्री गुर्जर ने कहा कि मेघदूत नगर- यशनगर से बाईपास तक की  उत्कृष्ट सड़क और इसका अधूरा फुटपाथ भारी भर्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया और अभी तक पूर्ण नही होने से और इसकी नालियों में जलनिकासी नही होने से इस मार्ग पर कलेक्टर कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, मंदसौर विश्वविद्यालय, डी मार्ट सहित इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को जल भराव के कारण बारिश के मौसम में आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
                                      श्री गुर्जर ने इस संबंध में जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि आमजन से जुड़े इन मामलों पर तत्काल संज्ञान लेक शहरवासियों को शीघ्र राहत प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button