प्रदेश

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती पंवार ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर 24 सितम्बर ;अभी तक ;   राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं जिले वासियों के सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान उन्होंने भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर के प्रतिष्ठादाता ब्रह्मलीन स्वामी श्री प्रत्यक्षानंद जी महाराज की पुण्य तिथि पर पूजा अर्चना की ।
                                   इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, मणि महेश चेन्तय, स्वामी आनंद स्वरूपानन्द, कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भगवान पशुपतिनाथ के परिसर में साफ सफाई की

Related Articles

Back to top button