प्रदेश

पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा तीन दिवसीय आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १७ सितम्बर ;अभी तक ;   पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के समापन के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा 17 से 19 सितम्बर तक तीन दिवसीय विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। जिसके तहत आज तपस्वियों का वरघोड़ा निकलेगा तथा कल सामूहिक क्षमावाणी आयोजित होगी।
                                           यह जानकारी देते हुए सकल दिगम्बर जैन समाज के महामंत्री राकेश दोशी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत 17 सितम्बर मंगलवार  को स्थानीय बंडीजी के बाद में तपस्वियों की तपस्या के अनुमोदनार्थ सामूहिक चौबीसी एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।  आज 18 सितम्बर, बुधवार को शांतिनाथ जिनालय तार बंगला बीपीएल चौराहा से प्रातः 8 बजे दस उपवास की तपस्या करने वाले तपस्वियों श्रीमती मीना विशाल गोदावत, श्रीमती शुभांगी रोनक जैन, श्रीमती डाली गौरव बाकलीवा एवं श्रीमती निक्की मोनू विनायका का वरघोड़ा प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड होते हुए बंडीजी के बाग पहुंचेगा। तत्पश्चात् बंडीजी के बाग में तपस्वियों का पारणा होगा एवं समाज द्वारा पर्युषण पर्व के दौरान धर्म प्रभावना करने वाले बाहर से पधारे विद्वतजनों का सम्मान किया जावेगा। प्रातः ही सकल दिगम्बर जैन समाज का स्वामी वात्सल्य भी बंडीजी के बाग में आयोजित किया गया है।
                                                  इसी प्रकार कल 19 सितंबर गुरूवार को समाज द्वारा पर्यूषण पर्व के अवसर पर तीन, चार, पांच व दस उपवास की तपस्या करने वाले तपस्वियों का सम्मान बंडीजी के बाग में रात्रि 8 बजे किया जाएगा एवं सामूहिक क्षमावाणी भी वहीं होगी। समस्त कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार श्री झमकलाल कैलाशचन्द्र विशाल किराना, श्रीमती रेणुका जैन एवं श्री विपुल गांधी, श्री नरेश कुमार नेमीचंद बाकलीवाल (गौरव केटरिंग) तथा श्रीमती पुष्पादेवी कुशलकुमार विनायका है।
                                                         सकल जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, महामंत्रीगण राकेश दोशी, अनिल जैन (सेंट्रल बैंक), उमेश जैन (भड़का), विनोद सिंहल तथा कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने समाज के समस्त महानुभावों तथा धर्मप्रेमी बंधुओं से सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button