प्रदेश

प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शुक्ला के निर्देशन में हुई मंदसौर जिले में क्विज प्रतियोगिता

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 31 जुलाई ;अभी तक;  मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला के निर्देशन में मंदसौर में स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को पर्यटन एवं संस्कृति से परिचित कराने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया है। 188 स्‍कूलों के 564 विद्यार्थी ने शहर स्थित लीड कॉलेज जिला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
                                        प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पर्यटन से जुड़े प्रश्नों का शामिल किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से पशुपतिनाथ मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है, विभित्र किलों के निर्माण व नदियों सहित अन्य जानकारियां पूछी गईं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने कर रहा लगातार नवाचार किया जा रहा है। पीजी कॉलेज में लिखित प्रतियोगिता हुई तो वहीं मल्टी मीडिया क्विज का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, विधायक श्री विपिन जैन, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लोकेंद्र डाबी, स्‍कूल टिचर एवं छात्र-छात्राऍं उपस्थित थे।
क्विज मास्टर व खजुरिवा सारंग विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता गोधा ने बताया कि मप्र पर्यटन द्वारा जिले सहित प्रदेश के बच्चों को प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगों, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित करवाने व पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राएं द्वारा भाग लिया गया। पर्यटन क्विज शैक्षणिक पाठ्यक्रम के आधार पर ना होकर आसपास के परिवेश व प्रदेश के पर्यटन से संबंधित विषय बस्तु के आधार पर होती है। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिये गए।

 


Related Articles

Back to top button