प्रदेश

भीषण गर्मी से मुक पशु पक्षियों के लिए आगे आया स्काउट गाइड दल

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २६ मई ;अभी तक;  भारत स्काउट गाइड जिला संघ मन्दसौर विकास खण्ड गरोठ हायर सेकंडरी स्कूल कोटड़ा बुजुर्ग द्वारा विकास खण्ड स्काउट प्रभारी राजेश कुमार पाण्डया एवं गाइड प्रभारी श्रीमति प्रगति पाटीदार व स्काउट गाइड बच्चों के सहयोग से कोटड़ा बुजुर्ग कल्पवृक्ष के यहां पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए सकोरा लगाया गया । हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में भी सकोरा लगाया गया साथ ही कल्पवृक्ष परिसर में प्याऊ पर जल सेवा स्काउट गाइड व रेडक्रास के बच्चों द्वारा की गई ।
                             आयोजन  के दौरान निम्न स्काउट गाइड बच्चों जिनमें विकास वर्मा,उमेश मेहर, रोहित वर्मा, सुहानी मेघवाल, भावना धोबी, साधना सेन मुस्कान मुकेश व विकास खण्ड स्काउट प्रभारी राजेश कुमार पाण्डया ने भाग लिया। उक्त जानकारी जिला स्काउट गाइड प्रवक्ता मोहम्मद उमर शेख ने दी।

Related Articles

Back to top button