प्रदेश

खरगोन पुलिस ने अन्तर्राज्यी सेक्स रैकेट का पकडा, 8 पुरूष 5 युवतीयो को संदिग्ध हालात में किया गिरफ्तार 

आशुतोष पुरोहित
खरगोन २६  जून ;अभी तक;  मध्यप्रदेश की खरगोन कोतवाली पुलिस ने एक बडे अन्तर्राज्यी सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 5 युवतियां और 8 युवको को गिरफ्तार किया है। पकडी गई युवतीयो में 5 में से 4 युवतियां छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर की निवासी है। एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पकडी गई युवतीयो में दो नाबालिग युवतियां भी शामिल है। गिरफ्तार तीन युवक खरगोन के बताये जा रहे है वही 5 युवक छत्तीसगढ़ के निवासी है।
                               खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के चौहान की बाड़ी में एक किराये के मकान में देह व्यापार चल रहा था। युवकों और युवतीयो के पास से बडी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने जब्त की है।
                             मंगलवार की देर शाम चौहान की बाडी में देह व्यापार को लेकर कोतवाली पुलिस की दविश की खबर खरगोन शहर में आग की तरह फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसपी धर्मराज मीना भी करीब 7 बजे थाने पहुंच गये थे। रात करीब 9 बजे के बाद खरगोन कोतवाली टीआई बीएल मंडलौई ने मीडिया के सामने सैक्स रैकेट का खुलासा किया।
                           टीआई बीएल मंडलौई ने बताया की मुखबिर की सूचना पर चौहान की बाडी में एक किराये के मकान में दविश देकर रंगेहाथ देह व्यापार को लेकर कार्यवाही की है। 5 युवतियां और 8 युवको को गिरफ्तार किया है। पकडी गई युवतीयो में 5 में से 4 युवतियां छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर की निवासी है। एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पकडी गई युवतीयो में दो नाबालिग युवतियां भी शामिल है। गिरफ्तार तीन युवक खरगोन के है। पुलिस आरोपीयो से पूछताछ कर रही है। पुलिस विवेचना में और भी खुलासे हो सकते है। पकडे गये आरोपीयो के नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button