प्रदेश

शशीकांत दीक्षित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनें

दीपक शर्मा

पन्ना ४ सितम्बर ;अभी तक ;  किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता शशिकांत दीक्षित को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ती प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह द्वारा की गई है।

ज्ञात हो कि विगत दस वर्षों तक लगातार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रहते श्री दीक्षित द्वारा पूरे जिले में किसानों के लिए जहां संघर्ष किया वहीं उनकी मांगों को लेकर भी जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आवाज को बुलंद की है। उनके द्वारा पार्टी के लिए किये गये समपर्ण को देखेते हुए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौपी गई है। श्री दीक्षित को उपाध्यक्ष बनायें जाने पर पार्टी के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं नें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button