प्रदेश

म.प्र. शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक मंदसौर में सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३० जुलाई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पशुपतिनाथ विश्रांति गृह मन्दसौर में संपन्न हुई। बैठक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर, अतिरिक्त महामंत्री श्री संजय राऊत, प्रदेश के प्रभारी श्री मोहन पुरोहित प्रदेश के संगठन मंत्री श्री हिम्मतसिंह जैन, प्रांताध्यक्ष श्री क्षत्रवीर सिंह राठौड़, प्रांतीय महामंत्री श्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पुनी तथा प्रांतीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, आयाम प्रमुख एवं सह प्रमुख प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, सभी संभागीय अध्यक्ष व संभागीय सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुई
                                    कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि आज हमारे देश में गुरु परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है । शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित हो रहे हैं। गुरु शिष्य परंपरा को कायम रखने के लिए हमारे विद्यालय में जो बच्चे आते हैं उन्हें सही दिशा प्रदान कर स्वस्थ एवं आदर्श नागरिक बनाने का कार्य एक गुरु ही करवा सकते हैं । देश की दिशा तय करना और देश में अच्छे नागरिक तैयार करना शिक्षकों का गुरुतर दायित्व हैं । हमारे समाज में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है।
                                        आपने कहा कि भारत देश को 2045 तक विकसित भारत संकल्प बनाने का जो सपना देखा गया है । उसे केवल शिक्षक ही सफल करवा सकते हैं। जहाँ व्यवस्था है ,संस्कार है ,जीवन है। आपने कहा कि शिक्षक अंतिम क्षण तक शिक्षक बना रहता है वह कभी भूत पूर्व नहीं होता , शिक्षक का कार्य अभूतपूर्व होता है। छोटे-बड़े सभी को वह अपना परिवार मानता है। विदेशी संस्कृति के अपनाने से भारतीय संस्कृति का ह्ास हुआ है। वर्तमान समय में हमारे देश एवं संस्कृति पर प्रहार हो रहे हैं, परिवारों मे विघटन हो रहा है । यह सब केवल गुरु परंपरा को समाप्त करने के लिए हो रहे हैं। आज इन परंपरा को बचाना हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। हमें हमारे देश को सही दिशा प्रदान करने के लिए ऐसे छात्रों का निर्माण करना है ,जो देशभक्त होकर भारत की प्रगति के संवाहक हो सके । भारत को विश्व गुरु बना सके। समाज में परिवर्तन करने हेतु ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’’ इस विषय पर पूर्व प्रांत अध्यक्ष श्री लच्छी राम इंगले ने अपने विचार रखे ।
प्रदेश प्रभारी श्री मोहनपुरोहित ने संगठन में ही शक्ति है एवं ‘‘ पंच प’’ सामाजिक समरसता, पर्यावरण ,कुटुंब प्रबोधन, स्व का संकल्प एवं नागरिक कर्तव्य पर विचार रखे । प्रांताध्यक्ष श्री क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने शिक्षकों की समस्याओं एवं समाधान की दिशा में किए गए कार्यों एवं वर्तमान समय में त्वरित समस्याएं आई थी उनका त्वरित समाधान कराया की विस्तृत चर्चा की गई । वर्ष 2023 – 24 के आय व्यय की सीए की ऑडिट रिपोर्ट प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी ने प्रस्तुत की।
दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस प्रांतीय पदाधिकारियो की बैठक दूसरे दिन चार सत्रों में बैठक सम्पन्न हुई। आभार प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता ने माना।

Related Articles

Back to top button