उपनिरीक्षक राकेश सिंह बघेल का दुःखद निधन
![](https://abhitak.news/wp-content/uploads/2024/08/News-No-08-18-473x470.jpg)
दीपक शर्मा
पन्ना ११ अगस्त ;अभी तक ; थाना देवेन्द्र नगर में पदस्थ रहें उपनिरीक्षक राकेश सिंह बघेल का दुःखद निधन हो गया है। जिसके चलते जिले के पुलिस विभाग में शोक का माहोल कायम है। राकेश सिंह बघेल थाना देवेन्द्र नगर मे उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे। जिनका स्वास्थ अचानक खराब हुआ स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चेकअप कराया गया। उसके बाद जबलपुर ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था, जिनका कटनी के पास निधन हो गया।
श्री बघेल मिलनसार, मृदुभाषी तथा अच्छे व्यक्ति थें उनकी अधिकांश सेवा पन्ना जिले मे ही पूरी हुई। आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक की सेवा उन्होने की है। अनेक चोकियो के प्रभारी भी रहे है। लेकिन उनका कार्यकाल विवादस्पद नही रहा है, श्री बघेल के निधन पर जिले के जन प्रतिनिधी, अधिकारीयो, पत्रकारो, समाजसेवीयो, साहित्यकारो ने गहन शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को उक्त बज्रपात सहन करने की शक्ति ईश्वर से देने की कामना की है।