प्रदेश

पूर्व विधायक सिसोदिया ने उड़ीसा की बड़साई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की रैली व नुक्कड़ सभा

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २२ मई ;अभी तक;  पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया इन दोनों उड़ीसा राज्य में चुनावी दौरे पर है ।इस दौरान उड़ीसा की बड़साई विधानसभा क्षेत्र में मानपत्री मंडल में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सनातन बिजुली के समर्थन में निकली वाहन रैली मैं भाग लेकर नुक्कड़ सभाओ को संबोधित किया।
                                  नुक्कड़ स्वभाव के दौरान प्रदेश स्त्रोत का यशपाल सिंह सिसोदिया ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। आज विदेश के लोग भी भारत के विकास की तारीफ करते नहीं थकते हैं पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने अभूतपूर्व विकास के काम किए हैं महिलाओं को सक्षम बनाया है युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की है। भारत को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया है पूरे देश में सिक्स लेन और 8 लेने के माध्यम से सड़कों की कनेक्टिविटी हुई है रेल सुविधाओं में विस्तार हुआ है।
                                   उल्लेखनीय है कि श्री सिसोदिया 10 दिनों तक उड़ीसा की बडसाई विधानसभा के विभिन्न मंडलों और क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए आव्हान कर रहे हैं। श्री सिसोदिया रैली, नुक्कड़ सभा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो के साथ बैठके कर चुनावी रणनीति के अमली जामा पहना पहना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button