प्रदेश

किसान ने सोयाबीन के भाव को देख अपनी 12-13 बीघा की फसल पर चला दिया रोटा वेटर

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २१ अगस्त ;अभी तक ;   जिला मुख्यालय से कोई 125 किमी और गरोठ उपखण्ड मुख्यालय से कोई 18 किमी दूर ग्राम देवरिया के किसान कमलेश पाटीदार ने बताया कि अभी सोयाबीन के भाव को देखते हुए उसने अपनी 12-13 बीघा में खड़ी सोयाबीन की फसल पर ट्रेक्टर से रोटा वेटर चला कर हांक कर नष्ट कर दी।इससे इस फसल पर उसके अभी तक खर्च हुए कोई सवा लाख रु का नुकसान हुआ है।
                                कमलेश पाटीदार ने बताया कि उसके पास पुराना 140 क्विंटल सोयाबीन पड़ा था जिसे उसने गत 16 अगस्त को शामगढ़ मंडी में 3800 रु क्विंटल के भाव बेचा यदि नए सोयाबीन के भाव 3500 रु से 3800 रु क्विंटल खुलते है तो हमे नुकसान रहेगा।
                                  श्री पाटीदार ने बताया कि एक बीघा में सोयाबीन का कोई 4 क्विंटल उत्पादन होता है। अभी तक मेरा 8 हजार रु प्रति बीघा खर्च हो चुका है और फसल आने तक 6 हजार रु प्रति बीघा और खर्च आएगा। इस प्रकार नए सोयाबीन के भाव 3500 से 3800 रु क्विंटल खुले तो हमे क्या मिलेगा। इसी बात को ध्यान में रख कर मेने मेरी 12-13बीघा की खड़ी सोयाबीन की फसल पर रोटा वेटर चला कर नष्ट कर दी। इस भाव मे घाटा है।
उन्होंने कहा कि घाटे को देख फसल हांक दी। सोयाबीन की इस भाव मे खेती नही करेंगे। कम से कम अगली फसल के लिए खेत को बचा कर तो रखेंगे। सोयाबीन की फसल खड़ी रहती तो जमीन खराब हो रही थी।लागत मूल्य भी नही मिलता है तो जमीन क्यो बिगाड़े। अगली फसल के लिए खेत तो अच्छा रहेगा।
उन्होंने कहा कि वे दो भाई है। दो भाई  के परिवार में 10 सदस्य है। दोनों भाई के पास 100 बीघा जमीन है।
किसान कमलेश पाटीदार ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति ध्यान नही दे रही है। सरकार ने समर्थन मूल्य के लिए बड़े-बड़े वादे कर रखे है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नही है।

Related Articles

Back to top button