प्रदेश

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने थाना मल्हारगढ़ थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ जून ;अभी तक; पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा थाना मल्हारगढ़ थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाने की रात्रिकालीन गणना में हुए शामिल,पेंडिंग अपराधो, इनामी फरारी गिरफ्तारी अपराधियों की अधिक से अधिक धरपकड़ करने हेतु किया निर्देशित।
                                           दिनांक 16.06.24 की दरमियानी रात्रि पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजनिया द्वारा जिले के थाना मल्हारगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। थाना मल्हारगढ़ के निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, रजिस्टर, जरायम रजिस्टर, गुंडा हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर इत्यादि चेक करते कमी पूर्ति हेतु संबंधित अधिकारी कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इसके उपरांत रात्रि कालीन गश्त की गणना भी ली गई। थाने के निरीक्षण के दौरान थाने पर पेंडिंग अपराधो के जल्द निकाल करवाने, इनामी एवम फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु भी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी एवम एसडीओपी मल्हारगढ़ श्री नरेंद्र सोलंकी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button