प्रदेश

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर सुनील सिखवाल नियुक्त

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २६ सितम्बर ;अभी तक ;   प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फिल्म अभिनेता  श्री रविन्द्र ठाकुरजी अपने एक दिवसीस प्रवास पर मंदसौर आये। आपने तीन छत्री बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी की पूजा अर्चना की।
                          उसके पश्चात् आपने कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर वर्मा जी के आदेश अनुसार आपको प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के युवा मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल शर्मा जी की अनुशंसा पर प्रदेश प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी युवा मोर्चा के मंदसौर जिलाध्यक्ष पद सुनील सिखवाल व जिला उपाध्यक्ष पद पर राज सरगरा को नियुक्त किया है।
                                 मंदसौर में श्री रविन्द्र ठाकुर को सुनील सिखवाल, राज सरगरा, सीमा नागर, सुधा फरक्या, प्रमोद जैन, शुभम सारस्वत आदि पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button