प्रदेश

13 साल बाद चन्द्रपुरा में बनी टंकी से क्षेत्र के निवासियों को मिल सकेगा पेयजल

महावीर अग्रवाल 

 मन्दसौर २५ जून ;अभी तक;  13 वर्ष बाद चन्द्रपुरा के नागरिकों को वहां निर्मित टंकी से पेयजल उपलब्ध होगा। इस टंकी से नल कनेक्शन जुड़ने पर इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी तथा 4-5 में टंकी से पेयजल का वितरण शुरू हो जाएगा। इस सुविधा से क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
                                  करीब 13 साल पूर्व नगर के वार्ड नं. 26 के चन्द्रपुरा में पानी की टंकी का निर्माण हुआ था लेकिन नगरपालिका परिषद की लापरवाही एवं अनदेखी के चलते 13 वर्ष से इस टंकी से क्षेत्रवासियों के नल कनेक्शन नहीं जोड़े गये। जिसमें कतिपय नेताओं द्वारा टंकी वाली भूमि को अपना बताकर नल कनेक्शन के कार्य में अड़ंगा लगाया जा रहा था।
                                    क्षेत्रीय पार्षद संगीता गोस्वामी एवं पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी ने इस बाबत् कई बार नगरपालिका में आवेदन दिये लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदारों ने कोई कार्यवाही नहीं की।  इस पर पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर एवं नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर व जलकर सभापति श्री निलेश जैन को मामले के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी दी तथा टंकी से नल कनेक्शन जोड़ने की मांग की। जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर नगरपालिका अधिकारियों को नल कनेक्शन टंकी से जोड़ने के निर्देश दिये।
जिस पर 25 जून को नपा के जलकर विभाग के कर्मचारी चन्द्रपुरा पहुंचे तथा वहां स्थित पानी की टंकी से क्षेत्रीय नागरिकों के नल कनेक्शन को जोड़ने का कार्य शुरू किया।
                                    पार्षद संगीता गोस्वामी एवं पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी  ने लम्बे समय से क्षेत्रीय नागरिकों की मांग का निराकरण करने पर राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर एवं नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर व जलकर सभापति श्री निलेश जैन एवं नपा अधिकारियों व कर्मचारियों  का आभार व्यक्त किया तथा साथ ही मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होनंे समय-समय पर क्षेत्र की इस समस्या को अपने समाचार पत्रों के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button