प्रदेश

अ.भा. तेली महासभा म.प्र. के प्रदेश व संभाग में नवीन पदाधिकारी नियुक्त

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १७ मई ;अभी तक;  अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के विभिन्न पदों पर नवीन सदस्यों को मनोनीत किया गया है। जिसमें मंदसौर जिले में निवासरत सदस्यों को भी महासभा की प्रदेश व संभाग की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर स्थान मिला है।
                                      महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया (गोंदी धर्मशी) और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमेश राठौर (मंदसौर) ने बताया है,कि महासभा के म.प्र. कोषाध्यक्ष पद पर भेरूलाल राठौर (नेतावली) व म. प्र.महिला अध्यक्ष पद पर आरती पति दिनेश कुमार साहू(दतिया), महासभा के प्रदेश महासचिव और ग्वालियर संभाग प्रभारी के पद पर रामबाबू साहू (खनियाधाना)शिवपुरी, शिवपुरी मीडिया प्रभारी के पद पर भारतसिंह साहू(शिवपुरी), प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद साहू(खनियाधाना), महासभा जिला विधानसभा प्रभारी के पद पर सियाराम साहू को नियुक्त किया है। साथ ही उज्जैन संभाग के भी  नवीन मनोनयन किए गए,जिसमें उज्जैन संभाग प्रभारी महेश सोलंकी (मंदसौर) की सहमति से,महासभा युवा प्रकोष्ठ मंदसौर जिला अध्यक्ष पद पर राहुल राठौर (मंदसौर) को मनोनीत किया गया है।
                             उक्त नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन सामाजिक सेवाओं कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए, संघठन की राष्ट्रीय महिला संरक्षक यशोदाबेन नरेंद्रमोदी, तेली रवीकरण साहू राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक(कैबिनेट मिनिस्टर,म.प्र.), तेली बाबूलाल राठौर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, तेली कांतिलाल राठौर राष्ट्रीय महासचिव, तेली रामलक्ष्मण साहू राष्ट्रीय सचिव एवं ओमेश राठौर मध्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  द्वारा सहमति प्रदान की गई एवं महासभा के प्रदेश पदाधिकारी,संभाग पदाधिकारी और जिले के सभी पदाधिकारी द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button