प्रदेश

कम्प्यूटर माउस से ऑपरेट होगी ट्रेन, अत्याधुनिक तकनीक से लेस खंडवा रेलवे स्टेशन

मयंक शर्मा

खंडवा १७ जुलाई ;अभी तक;  खंडवा रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लेस स्टेशन में शुमार होगा। मेनुअल इंटरलॉकिंग की जगह हाइटेक नान इंटरलाकिंग सिस्टम ने ली है। अब ट्रेनों का संचालन कम्प्यूटर माउस के एक क्लिक पर होगा। रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने पर अधिक जोर दे रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म और ट्रेन रूट को ऑपरेट करने वाले बरसों पुराने  सिस्टम को बदलकर उसकी जगह अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। करीब 25 साल पुराने इस सिस्टम को अब रेलवे ने अलविदा कहने जा रहा  है।

                                मध्य रेल्वे के  भुसावल रेेल मंडल के डीआरएम इति पांडे ने यह  जानकारी दी। वे अपने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष रेल से भुसावल से खंडवा विंडो इंस्पेक्शन करते हुए यहां पहुंची थी। उन्होने स्टेशना  यार्ड में चल रहे  यार्ड रिमॉडलिंग कार्य अंर्तगत नॉन इंटरलॉकिंग  एन आई कार्य को देखा।
                               इा मौके पर स्थाानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की डीआरएम इति पांडे के साथ आीहत  बैठक में चर्चा की। खंडवा रेल मांगों और विभिन्न विषयों के संबंध मेें डीआरएम ने उनसे प्रस्ताव बनाकर रेल बोर्ड भेजने का आग्रह किया,  प्रमुख रूप से गुरु पूर्णिमा पर्व पर विशेष ट्रेन चलाने की मांग रखी। इस पर डीआरएम ने सहमति दे दी है। आगामी 19,20 और 21 जुलाई को स्पेशल ट्रेन भुसावल खंडवा इटारसी के बीच 2 फेरे चलाने की कारवाई कर रहा है,।
                               खंडवा जंक्शन के  प्लेटफार्म नंबर छह के पास भवन तैयार किया गया हैं।यहा नान इंटरलाकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इसका काम तेज गति से चल रहा है। इसमें कम्प्यूटर सहित अन्य हाईटेक मशीनरी लगाई जा रही है।रेलवे ट्रेक पर पाइंट मशीन को अपग्रेड करने में रेलवे कर्मचारी लगे हुए हैं। नॉन इंटरलॉकिंग के तहत अलग-अलग ट्रेकों को आपस में जोड़ रहे हैं। ट्रेक को आधुनिक सिग्नल प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इससे अब ट्रेन का संचालन मॉडन तरीके से कम्प्यूटर माउस से हो सकेगा। एक क्लिक पर ट्रेन ऑपरेट होगी। इस सिस्टम के बाद अब ट्रेन किसी ट्रेन के पीछे से आकर नहीं टकरा सकती। इससे दुर्घटनाएं होने की संभावना कम हो जाएगी। नान इंटरलाकिंग सिस्टम का फायदा यह होगा की अब आवश्यकता पड़ने पर रेलवे अब प्लेटफार्म नंबर एक पर इटारसी की ओर जाने वाले किसी भी ट्रेन को ले सकेगा। इसी तरह से प्लेटफार्म नंबर दो पर भी भुसावल की ट्रेनों को लिया जा सकेगा। फिलहाल प्लेटफार्म नंबर एक पर केवल भुसावल और प्लेटफार्म नंबर दो पर इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन ही रुकती है।

0 यह मांग पत्र सोपा।

                          खंडवा जिले में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्टेशन पर अंतिम चरण में गेज कन्वर्शन का कार्य हो रहा है। इसके बाद ओंकारेश्वर भुसावल मुंबई सीधी कनेक्टिविटी हो जायेगी ।इसको देखते हुए  सनावद खंडवा नाशिक, सनावद खंडवा भुसावल अमरावती, सनावद खंडवा भुसावल हुजूर साहिब नांदेड़ के बीच मेमू , इंटरसिटी नई ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की मांग पत्र सांसद ने डीआर एम को दिया,।
                            खंडवा सनावद मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाने, खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्माे के रिनंबरिंग करने,े ,नागपुर भुसावल इंटरसिटी का पुनः शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की मांग की, कि  खंडवा स्टेशन पर वाशिंग पिट लाइन बनाने की मांग की। प्लेटफॉर्म नंबर ,4 और 5 को पूरी लंबाई से बनाने के लिए  परीक्षण करवाने का अनुरोध किया।

 


Related Articles

Back to top button