प्रदेश

पृथक पृथक नंबर लगे प्लेट के ट्रक से कोई तीन करोड़ रु कीमत का डोडाचुरा जप्त

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  ८ मई ;अभी तक;  दो अंतर्राज्यीय तस्करो के कब्जे वाले ट्रक जिसके आगे व पीछे पृथक पृथक नंबर की प्लेटे लगाकर की जा रही थी तस्करी । आरोपीगणो के कब्जे से 28 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 02 करोड़ 84 लाख रुपये व ट्रक को जप्त कर 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार । पशुओ के खाने की सोयाबीन चुरी के कट्टो के नीचे जमा रखे थे डोडाचुरा के कट्टे।
                                             अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में थाना प्रभारी दलौदा श्री बलदेव कुमार सिंह चौधरी व दलौदा पुलिस टीम द्वारा दो तस्करो से भारी मात्रा मे 28 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 02 करोड 84 लाख रुपये मय ट्रक को जप्त किया गया।
                                            थाना दलौदा पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मकवाना द्वारा मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही करते हुये महु नीमच हाईवे रोड कचनारा के यहा नाकाबन्दी कर आरोपीगण बलदेव सिंह पिता सुदागर सिंह जाति सिख जाट उम्र 60 वर्ष निवासी भग्ता भाई  थाना दयालपुरा जिला भटिण्डा पंजाब, व .बुट्टा सिंह पिता हरवंश सिंह जाति मजवी सिख उम्र 51 साल निवासी धुडीक  थाना अजितवाल  जिला मोगा , पंजाब  के कब्जे वाले एक टाटा कम्पनी का ट्रक जिसके आगे की नंबर प्लेट पर क्रमांक PB 05 AB 1399 व  ट्रक के पीछे लगी नंबर प्लेट पर क्रमांक RJ20GA6786 लिखे हुए के अन्दर से NDPS ACT के प्रावधानों का पालन करते हुये विधिवत तलाशी ली तो उक्त ट्रक के अंन्दर से 142 कट्टो से कुल 2840 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी गण बलदेव सिंह व .बुट्टा सिंह  को गिरफ्तार किया गया तथा  घटना के संबध मे थाना दलौदा पर अपराध क्रमाँक 246/24 धारा 8/15एनडीपीएस एक्ट 473 भादवि  का पंजीबद्ध किया गया  है ।आरोपी बलदेव सिंह व आरोपी बुट्टा सिंह  से अवैध मादक पदार्थ लाने व ले जाने के स्त्रोतो संबंध मे पुछताछ जारी है।
                               उन्होंने बताया कि एक टाटा कम्पनी का ट्रक क्रमांक PB 05 AB 1399 किमती 30 लाख रुपये ।

Related Articles

Back to top button