प्रदेश

जिले के भगवानपुर में 24 घंटे में 5 इंचसे अधिक 131 मि मि वर्षा स्कूलों में आज अवकाश

प्रदीप सेठिया
बड़वाह २ सप्तम्बर ;अभी तक ;  खरगोन पश्चिम निमाड़जिले में कल सोमवार से भारी वर्षा हो रही है जिले के भगवानपुर में 24 घंटे में 5 इंच से अधिक यानी 131 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई।  जिले में गत वर्ष अभी तक 379 मिली मीटर हुई वर्षा की तुलना में अभी तक जिले में औसत 773 मिनी यानी दुगनी से अधिक वर्षा हो गई है
                                  जिले में अभी तक सर्वाधिक वर्षा बड़वाह में 934 मिनी यानी 37 इंच अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है।
                                 जिला शिक्षा अधिकारी कानुडे ने बताया की जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले में कल से हो रही भारी वर्षा एवं आज भी वर्षा की संभावना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से खरगोन जिले में नर्सरी से 12वीं तक के शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित कर दिया है

 


Related Articles

Back to top button