प्रदेश

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रादेशिक कार्यशाला भोपाल में सम्पन्न हुई।

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  १५ जुलाई ;अभी तक;  भाजपा से जुड़े  प्रदेश भर के 600 से अधिक पदाधिकारी व वकील की उपस्थिति में भोपाल प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई
आम आदमी को त्वरित न्याय दिलाने तथा देश में प्रचलित कानून को समसामयिक स्थिति के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973, भारतीय दंड संहिता 1860, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, दिनांक 1 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू किया जा चुके हैं।
                                    भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं इंदौर संभाग प्रभारी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए जनहितैषी इन तीनों नए कानून के प्रति आभार कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय विधिक कार्यशाला/ संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश संयोजक श्री मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में दिनांक  13 जुलाई 2024 शनिवार को प्रदेश भर से आमंत्रित 600 से अधिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आयोजित कार्यशाला में तीनो नए कानूनों के मुख्य बिंदुओं पर  सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्य जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी ने सम्बोधित कर उपस्थिति कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के सभी सह संयोजक गण दिलीप अवस्थी, देवेंद्र सिंह यादव, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रेश द्विवेदी, अजय पटेल, विवेक शर्मा, शैलेश बरुआ, रघुवंश प्रताप सिंह, मनीष पारिख अजय श्रीवास्तव, रोशन कुर्मी मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सदस्य इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुवे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया हुआ। अतिथियों का स्वागत भोपाल जिला विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत द्विवेदी, मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह बैस, इंदौर जिला संयोजक निमेष पाठक भोपाल जिला संयोजक, मलखान सिंह, सहसंयोजक अमन गर्ग, सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गए
उक्त जानकारी विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक आशीष गौड़ ने दी।

 


Related Articles

Back to top button