प्रदेश

एक बार फिर मंत्री विजय शाह ने   चेतावनी भरे लहजे में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान करने की बात कही

मयंक शर्मा
खंडवा १३ जुलाई ;अभी तक;  एक बार फिर मंत्री विजय शाह ने   चेतावनी भरे लहजे में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान करने की बात कही ।उन्हें झंडा वंदन करना पड़ेगा।  जन गण मन भी गाना पड़ेगा। मंत्री विजय शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
                       श्री शाह बीते माह से लगातार धार्मिक शिक्षण संस्थाओं में जन गण मन गाने और झंडा वंदन करने को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं।  मंत्री शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि  उनकी सरकार मदरसों को बंद करने की बात नहीं कह रही है।
                        प्रदेश ेके जनजातीय कार्य और लोक परिसम्पत्ति मंत्री  विजय शाह ने  आगे कहा कि देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति के लिए अगर हम झंडा वंदन और राष्ट्रगान नहीं गाएंगे, तो फिर आपको मदद नहीं दे पाएंगे। इस बार तो मंत्री शाह ने मदरसों के साथ-साथ गुरुद्वारा पर भी निशाने पर लिया। उन्होने ं गुरुद्वारा, मदरसों और स्कूल के सरकारी अनुदान बंद कर देने की धमकी दी  हालांकि मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन धार्मिक संस्था होने के चलते, वे किसी भी तरह का सरकारी अनुदान नहीं लेते हैं, तो वहीं प्रदेश में संचालित लगभग सभी मदरसों ने भी सरकारी अनुदान लेना बंद कर दिया है।
                           मंत्री विजय शाह बीते माह स्कूलों के प्रवेश उत्सव के दौरान मांग रखी थी कि पहली से पांचवीं तक की सभी शिक्षण संस्थाओं और मदरसों में झंडा वंदन और जन गण मन अनिवार्य किया जाए। हालांकि उनकी यह मांग प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने खारिज कर दी थी और इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि ऐसी किसी भी मांग की आवश्यकता नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button