प्रदेश

विनीता सिंघवी और रत्ना बसेर डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में सम्मानित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ जून ;अभी तक;  इनरव्हील मंडल 304 द्वारा वर्ष 2023-24 के अवार्ड प्रदान किए गए। इनरव्हील क्लब देवास द्वारा आयोजित वार्षिक शत प्रशस्ति अवार्ड फंक्शन में इनरव्हील मंडल 304 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बीना शाह द्वारा इनरव्हील मंडल की सीजीआर श्रीमती विनीता सिंघवी को आउटस्टैंडिंग सीजीआर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
                              नवगठित इनरव्हील क्लब ऑफ मंदसौर शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रत्ना बसेर को एडॉप्ट ए मिशन प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Back to top button