प्रदेश

पी.जी. कॉलेज की रासेयो इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ५ जून ;अभी तक;  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में  05 जून 2024 को रासेयो इकाई  द्वारा निर्मित अमृत वाटिका में श्रमदान किया।
                                कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिल कुमार आर्य के नेतृत्व में महाविद्यालय की रासेयो इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत वाटिका में लगाए गए सौ पौधों को पानी पिलाया एवं अनावश्यक गाजर घास का उन्मूलन किया। स्वयंसेवकों के पर्यावरण संरक्षण हेतु परिसर की प्लास्टिक बनाकर स्वच्छता संदेश दिया एवं सिंगल प्लास्टिक के उपयोग के प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।
                                  इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने कहा कि हम यदि आने वाली पीढ़ी को कुछ अच्छा तोहफा देना चाहते हैं तो फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महती भूमिका निभाएं। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिल कुमार आर्य ने कहा कि यदि हम समय रहते वृक्षारोपण नहीं करेंगे तो आगामी समय में हमें इससे भी ज्यादा भीषण गर्मी एवं जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
                               उक्त कार्यक्रम में प्रो. द्युति मिश्रा, प्रो. शिखा ओझा, वरिष्ठ स्वयंसेवक हिमांशु पांडेय, कुलदीप बैरागी, रविराज शर्मा,  सुधांशु भावसार समेत महविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button