प्रदेश

विश्वकर्मा जयंती पर जिला अस्पताल मंदसौर में 108 एम्बुलेंस की पूजा अर्चना की गई

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १७ सितम्बर ;अभी तक ;   विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल मंदसौर में सीएमएचओ डॉ गोविंद सिंह चौहान, जिला अस्पताल नोडल अधिकारी श्री विशाल कश्यप के द्वारा 108 एंबुलेंस की पूजा अर्चना करके मरीजों के स्वास्थ समृद्धि की प्रार्थना की।
                                 आम जनता को अपने बीमार, परिचित या आकस्मिक घटना में अस्पताल तक ले जाने के लिए स्वास्थ विभाग से जुड़ी 108 एंबुलेंस महत्वपूर्ण एवं् भरोसेमंद साधन साबित हुआ है। मध्य प्रदेश शासन की यह एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना हैं जिसे संचालित करने वाली कंपनी जय अम्बे अपने सभी कुशल प्रशिक्षित स्टॉफ के साथ मिलकर 7 दिनों 24 घंटे सुचारू रूप से मरीजों को अपने घटनास्थल से एवं रेफरल अस्पताल से मुख्य अस्पताल तक  पहुंचाने में मदद करते हैं।
                                   108 एंबुलेंस की पूजा अर्चना के पश्चात  सीएमएचओ डॉ गोविंद सिंह चौहान को एक्सपर्ट ईएमटी स्टाफ विपिन डांगी (वीरजी) के द्वारा ऑक्सीजन, मरीजों की केयर एवं मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा कैसे प्रदान कर सकते हैं इसके बारे में चर्चा की गई। पूजा अर्चना के समय 108 के जिला अधिकारी निलेश चौहान, एक्सपर्ट ईएमटी विपिन डांगी (वीरजी), प्रहलाद सिंह, मेहरबान सिंह भाटी , पायलट पीयूष जैन,कमलेश शर्मा, रितेश शर्मा एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button