प्रदेश

हर्रई के राजढ़ाना में जमीनी विवाद में चली गोली  लाइव वीडियो हुआ वायरल, गंभीर हालत मैं जिला हॉस्पिटल रेफर

 महेश चांडक
छिंदवाड़ा १८ जून ;अभी तक;  जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया की हर्रई के अंतर्गत राजढ़ाना में जमीनी विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमे एक वीडियो प्राप्त हुआ था युवक को अन्य युवक द्वारा ट्रैक्टर न चलाने की बात करते हुए गोली मरने की धमकी दी जा रही है जिस का वीडियो सामने आया है।
                                         उक्त विवाद में भूमि स्वामी प्रियांस साहू पिता उत्तम साहू (उम्र 32) निवासी राजढ़ाना घायल हुआ है जानलेवा हमला की सूचना पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बंदूक भी जप्त की है पुलिस ने आरोपी युवक सुनील सरेआम पिता रामसा सरेआम उम्र 40 को गिरफ्तार कर लिया है।  मामले की जांच की जा रही है  . घायल युवक को गंभीर हालत मैं जिला अस्पताल रेफर किया गया

Related Articles

Back to top button