प्रदेश

20 वर्षीय विवाहिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को फांसी पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या की

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 14 मई ;अभी तक; जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर दुनातर में मंगलवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को फांसी पर लटकाकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली!
                              देहात थाना इंचार्ज निरीक्षक रवि गुप्ता ने बताया किआज देवा कुशवाहा 20 और उसकी डेढ़ साल की बेटी के शव उसके घर में फंदे पर लटकते हुए बरामद किये गए हैं! उन्होंने बताया कि सुबह देर तक कमरे के दरवाजे नहीं खुलने पर परिजनों ने किसी आशंका को लेकर पड़ोसियों के साथ पुलिस को भी सूचित किया और उन सबके सामने ही दरवाजा तोड़ा, तब घटना की जानकारी सामने आयी!
                            टीआई गुप्ता ने बताया कि देवा ने अपनी बेटी को मारकर खुद अपना जीवन क्यों समाप्त किया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है उन्होंने कहा कि घटना के मामले में मर्ग कायम करके पुलिस मामले की हर एंगिल से जाँच कर रही है!

Related Articles

Back to top button