प्रदेश

गुनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर पदस्थ किया जायेः-चतुरेश अहिरवार

दीपक शर्मा

पन्ना २६ जुलाई ;अभी तक; पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा आरक्षित होने के कारण गुनौर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा हमेशा से बनी रही है। उक्तासय की बात गुनौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी चतुरेश अहिरवार निवासी बाराछ ने कही है। उन्होंने बताया कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के अभाव के कारण लगातार मोते हो रही हैं और उनकी कोई खबर लेने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई 2024 को गुनौर विधानसभा क्षेत्र के सिलगी निवासी चौधरी परिवार की एक महिला उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर में भर्ती हुई थी। जिसे 2 दिन तक भर्ती किए रहे और किसी भी महिला स्त्री रोग डॉक्टर द्वारा नहीं देखा गया न ही उनका सही उपचार किया गया है। जब पता किया गया तो बताया गया कि वहां पर कोई भी स्त्री रोग डॉक्टर की पदस्थापना कई वर्षों से नहीं है। जिससे विषय विशेषज्ञ डॉक्टर वहां पर इलाज ही नहीं करते है। जिसके कारण कई महिलाओं को ईलाज के आभाव मे जान गवानी पड़ जाती है। मामले को लेकर श्री अहिरवार ने बताया कि सिलगी निवासी उक्त महिला को जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। उसका शव विच्छेदन गृह में पोस्टमार्टम कराया गया है। मगर अभी तक किसी भी दोषी कर्मचारीयों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि यदि पन्ना जिले की बात की जाए तो सबसे उपेक्षित विधानसभा गुनौर क्षेत्र है। जहां पर देवेन्द्र नगर, अमानगंज, ककरहटी, सलेहा, गुनौर किसी भी स्वास्थ केन्द्र मे महिला डॉक्टर पदस्थ नही है, जिससे आये दिन प्रसव पीड़ित महिलाओं की मौते हो रही है। श्री अहिरवार नें सभी स्वास्थ केन्द्रो मे महिला डॉक्टरो को पदस्थापना करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button