प्रदेश

तेजाजी ध्वजा यात्रा का मंदसौर में जाट समाज ने किया भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ सितम्बर ;अभी तक ;   मध्यप्रदेश वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण गौरा (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) के नेतृत्व में ’’तेजाजी ध्वजा यात्रा खरनाल ’’ निकाली जा रही है इस यात्रा का गुरूवार की शाम भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की नगरी मंदसौर आगमन हुआ। जिसका जिला जाट कल्याण समिति द्वारा एमआईटी चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया।
                                इस दौरान  मध्यप्रदेश वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण गौरा से जिला जाट कल्याण समिति ने समाज के गतिविधियों के बारे में चर्चा की तथा श्री गौरा से आग्रह किया कि मंदसौर में समाज के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों हेतु कोई धर्मशाला नहीं है अतः शासन स्तर से कार्यवाही कर समाज को शासकीय जमीन उपलब्ध कराई जाये जिससे नगर में भव्य धर्मशाला का निर्माण हो सके।
                                     इस अवसर पर जिला जाट कल्याण समिति सचिव मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष संजय नैन,  कोषाध्यक्ष रमेश जाट बुगलिया, बुगलिया सरपंच दिनेश जाट, ओम जाट रलायता, पूर्व सरपंच चांगली प्रमोद जाट, लक्ष्मीनारायण जाट भूनियाखेड़ी, कारू जाट, घीसालाल जाट रलायता, माणक जाट बुगलिया सहित बड़ी संख्या मंे समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button