प्रदेश

उदपुरा गांव में आयोजित हुआ योग शिविर, पौष्टिक बिस्किट वितरित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २ सितम्बर ;अभी तक ;   रोटरी क्लब मंदसौर द्वारा समीपस्थ ग्राम उदपुरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में योग शिविर आयोजित किया। जहां क्लब अध्यक्ष योग गुरू सुरेन्द्र जैन ने बच्चों को योग क्रिया सिखाते हुए बच्चों को सही तरीके से श्वास लेने की प्रक्रिया बताई। साथ ही गलत तरीके से श्वास लेने के नुकसान भी बताये।
                           इस अवसर पर क्लब द्वारा पूर्व मण्डलाध्यक्ष श्री गजेन्द्रसिंह नारंग द्वारा उपलब्ध कराये गये पोस्टिक बिस्किट का वितरण भी बच्चों को किया।
                        इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल की बाड़ पर आंवला, शिशम, नीम, अमलतास आदि के बीज रोपित किये और उनकी देखभाल की शपथ भी ली। जिससे ये बीज वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध बनायेंगे।
                           इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कपूर, अध्यापक भूपेन्द्र सिसौदिया, पूर्व प्राचार्य सुभाष पाटीदार सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में आभार क्लब के ओ.पी. गौड़ ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button