प्रदेश

भारतीय लोक संस्कृति को पुनः जीवित करने हेतु मारवाड़ी युवा मंच ने संझा बनाओ स्पर्धा का आयोजन कर श्रेष्ठ कार्य किया 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ सितम्बर ;अभी तक ;   अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा मन्दसौर ने धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही हमारी भारतीय संस्कृति और परम्परा को पुनः जीवित करने हेतु संझा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन कुमावत धर्मशाला नरसिंह पूरा रोड पर रखा जिसमे 17 महिलाओं और युवतियों ने भाग लेकर गोबर से एक से बढ़कर एक संझा बनाई ओर डेकोरेशन किया। संझा प्रतियोगिता में बतौर अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुजर ने उपस्थित होकर सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया ओर पुरुस्कार प्रदान किये। समारोह की अध्यक्षता महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती रानी अनिल अग्रवाल ने की। तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नेहा सुमित मित्तल, श्रीमती सुमन संजय वर्मा उपस्थित थी।
                                      प्रोजेक्ट चेयरमैन मेजर उषा कुमावत, श्रीमती विद्या संजय दोषी, श्रीमती संगीता सुनील भदानिया भी मंचस्थ थी। संझा बनाओ प्रतियोगिता स्थल पर संझा का अवलोकन मारवाड़ी मंच के अध्यक्ष दिलीप सेठिया, पूर्व अध्यक्ष हेमन्त अग्रवाल, संजय वर्मा, सुनील भदानिया, एवं संजय दोषी ने किया और सभी मातृशक्ति तथा युवतियों को बधाई दी।
                                      इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी गुजर ने कहा कि भारतीय लोक संस्कृति लोक संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व संझा का है जो हमारे घर आंगन में मनता था, लेकिन धीरे धीरे यह परम्परा शहरों में लुप्त हो जा रही हैं गांव में आज भी इस परंपरा को जीवित रख रखा है। हम आधुनिक चकाचोंध में आ गए है जबकि पुरानी परम्परा ओर संस्कृति में जो सुकुन था उसकी बात ही निराली थी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा बधाई की पात्र है जिन्होंने आज संझा बनाओ प्रतियोगिता आयोजित कर अपनी संस्कृति को बचाने की दिशा में सार्थक पहल की।
                                         समारोह की अध्यक्षता करते हुए महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि पुनः पुरानी परम्परा , संस्कृति से शहर वासियों को रूबरू करवाने हेतु मारवाड़ी युवा मंच ने आज संझा प्रतियोगिता का आयोजन  रखा है। हमारे मन्दसौर शहर के नरसिंह पूरा क्षेत्र में आज भी परम्परा ओर संस्कृति जीवित है। श्राद्ध पक्ष के इन 16 दिनों में वहां घरों की दीवारों पर संझा बनाई जाती हैं। हमें नरसिंह पूरा क्षेत्र की मातृशक्ति ओर युवतियों से प्रेरणा लेना चाहिए। संझा बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम सुधा फरक्या, द्वितीय मालती गहलोत एवं तृतीय शीतल गहलोत ने स्थान प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 500, 300 , 200 रुपये नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर संम्मानित किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप में गिफ्ट दिए गये।
आरम्भ में अतिथियों का स्वागत
 महिला शाखा कोषाध्यक्ष श्रीमती वन्दना नरेंद्र त्रिवेदी,पल्लवी नागदा, प्रतीभा भट्ट,श्वेता पालीवाल ,सपना पालीवाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा मित्तल ने किया तथा आभार वंदना त्रिवेदी ने माना।

Related Articles

Back to top button