प्रदेश

अयोध्या में जमीन खरीदने के नाम पर खडवा के महामंडलेश्वर विवेकांनद  पुरी से 30 लाख की ठगीः आरोपी  गिरफतार

मयंक शर्मा
खंडवा १४ अगस्त ;अभी तक ;   अयोध्या में जमीन खरीदने के नाम पर खडवा निवासी महामंडलेश्वर विवेकांनद  पुरी से 30 लाख की ठगी करने  कथित बाबा सिद्धांत उर्फ कृष्ण कुमार राजपूत निवासी ग्राम करण छपरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश को पुलिस ने  गिरफ्तार, किया है।आरोपी बाबा को खंडवा की मोघट थाना पुलिस रोहतक की जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। मंगलवार को उसे खंडवा न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
                                      मोघट थाने प्रभाारी संजय पाठक नेे बताया कि समीपस्थ गा्रम अहमदपुर खैगांव में मढी निवासी महामंडलेश्वर विवेकानंद पिता मनोहर पुरी ने अपने एक मित्र के कहने पर अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए आरापी सिद्धांत राजपूत को 30 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर  कर दिये  थे। आरोपी पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षक था। पारिवारिक विवाद के चलते उसने नौकरी छोड़ दी थी और वह साधु- संतों की सेवा में लग गया था। इन्हीं संपर्क का फायदा उठाकर उसने खंडवा के महामंडलेश्वर विवेकानंद पुरी के साथ धोखाधड़ी र्की ।
                                        श्री पाठक ने बताया कि रोहतक में भी आरोपी  बाबा ने 20 लाख रुपए की ठगी की वारदात की थी। ठगी के शिकार महामंडलेश्वर पुरी ने करीब सात माह पूर्व यहा मोघट थाना में  शिकायत दर्ज करायी थी। इस पर पुलिस कोबताया गया कि रुपये मिलने के बाद कथित बाबा ने जमीन दिलवाना तो दूर फोन उठाना भी बंद कर दिया था। इस मामले में अब पुलिस ने बाबा उर्फ सिद्धांत राजपूत के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पडताल में बाबा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 19 लाख रुपये लेकर घर से फरार हो गया था। इसकी वजह से वह जमीन का सौदा नहीं कर सका।शेष 11 लाख रुपये की राशि उन्होंने रोहतक कोर्ट में जमा कर दी है।

 


Related Articles

Back to top button