प्रदेश

युवा छात्र- छात्राओं को एच.आई.वी./एड्स से बचने के उपाय बतालये

महावीर अग्रवाल
मन्‍दसौर ७ दिसंबर ;अभी तक;   एच.आई.वी./ एड्स की रोकथाम के लिए पखवाडा़ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप शासकीय महाविधायल सुवासरा में एच.आई.एस./ एड्स पर जानकारी दी गई , जिसमें एच.आई.वी./ एड्स चार कारणो से  फैलता है पहला असुरक्षित यौन सम्‍बंध बनाने से ,  एच.आई.वी.संक्रमित सुई/ सीरिंज के साझा उपयोग, एच.आई.वी. संक्रमित रक्‍त से एवं संक्रमित मॉ से होने वाले शिशु को इन के आलावा कोई संक्रमण का कारण नहीं है। युवा कैसे अपना ध्‍यान रखे और कैसे बचे। समाज में एच.आई.वी./एड्स को रोकने के लिए अपनो से एच.आई.वी./एड्स पर चर्चा करें।
                                        उक्‍त जानकारी श्री राजेश रजक जिला पर्यवेक्षक जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई मन्‍दसौर द्वारा दी गई। छात्र एवं छात्राओं प्रश्‍न किये गये। सही उत्‍तर देने वाले को पुरूस्‍कार दिये गये। उपरोक्‍त गतिविधियॉ डॉ. जी.एस.चौहान सी.एम.एच.ओ. एवं डॉ निशांत शर्मा नोडल अधिकारी के मार्गदर्शदन में जिले में आयोजित हो रही है।
                                           इस अवसर पर श्री दिनेश पाटीदार सहां. प्रध्‍यापक, श्री सुरेश देवड़ा सहां. प्रध्‍यापक, श्री भूपेन्‍द्र रठा गंथपाल, सुश्री अंजली व्‍यास सहां. प्रध्‍यापक, श्री राजेश चन्‍द्रवंशी लेबटेक्निशियन एवं कालेज स्‍टाफ श्री नीरज चौहान,श्री राजेश कल्‍याणे, श्री अरविन्‍द्र जोशी एवं स्‍टुडेन्‍ट उपस्थित थे। साधन्यवाद कार्यक्रम सम्‍बंध हुआ।

Related Articles

Back to top button