प्रदेश

जनप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन ने रैली के रूप में निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरा

 महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २६ अक्टूबर ;अभी तक;  कांग्रेस के विकासवादी सोच के धनी मंदसौर विधानसभा प्रत्याशी श्री विपिन जैन ने 26 अक्टूबर गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली के रूप में निर्वाचन कार्यालय पर पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गगनभेदी नारों के साथ कांग्रेसनेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर हाथ के पंजे को विजयी दिलाने के संकल्प के साथ रैली में शामिल हुए। रैली मार्ग में अपने लाड़ले विपिन जैन को मतदाताओं ने पुष्पमाला पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया।
                                            रैली से पूर्व लोकप्रिय प्रत्याशी श्री जैन ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर शिवना नदी के तट पर शिवना शुद्धिकरण का संकल्प लिया l पशुपतिनाथ मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए , तलाई वाले बालाजी मंदिर दर्शन करने  के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों के काफिले के साथ नये कलेक्टर भवन पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। श्री जैन के साथ जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, श्रीमती पुष्पा भारती पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह गुर्जर,जिला कांग्रेस संगठन मंत्री राजेश सिंह रघुवंशी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ,मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर,मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दसोरा, दलोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंती लाल सोलंकी , मंदसौर शहर ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष अंबाला हिंगोरिया, सलीम खान जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती,जिला कांग्रेस के पदाधिकारी में सर्वश्री कांतिलाल राठौर डॉ प्रीति पाल सिंह राणा,बबीता सिंह तोमर, सरोज सिंह ,अंजू तिवारी ,इंस्टा  भाछावत कैलाश मनवानी, मोहम्मद खलील शेख, आसिफ छिपा, मोहम्मद हुसैन रिसालदार ,निर्मल  बसेर,असगर  मेव,कमलेश सोनी, सुनील पामेचा, साबिर इलेक्ट्रीशियन शैलेंद्र बघेरवाल ,विनोद शर्मा गोविंद सुरा, सुदर्शन सिंह शक्तावत ,अजय लोढ़ा, आदित्य पाटील ,सुनील बसेर,सुरेश भाटी, ,मंडलम अध्यक्ष में सर्वश्री अजय सोनी, दशरथ सिंह राठौड़ डियर, पंकज जोशी, विजय जैन, शुभम कुमावत, विश्वनाथ सोनी, वकार खान,रमेश ब्रिजवानी,अजय मारू, नितेश सतीदासानी,  नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता रफत पयामी,महिला कार्यकर्ताओं में मधु कड़ावत ,सुनीता बंड़ी,अनीता भदोरिया, वर्षा  सांखला, लता चौहान,शोभा अकोलकर, रीना बसेर,  सोनिया जैन व कांग्रेस पार्टी के कई मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी,  जनपद सदस्य ,पार्षद ,सरपंच व कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे l
 यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी

Related Articles

Back to top button