प्रदेश

सरपंच,अरुण प्रताप सिंह उर्फ़ अमर राजा को मध्यप्रदेश सरपंच संघ ने अपनी कार्य समिति में संघठन सचिव की जिम्मेदारी दी

टीकमगढ़ 16 अगस्त ‘अभी तक ‘ जिले के युवा और लगनशील सरपंच,अरुण प्रताप सिंह उर्फ़ अमर राजा को मध्यप्रदेश सरपंच संघ ने अपनी कार्य समिति में संघठन सचिव की जिम्मेदारी दी है।
                     आधिकारिक जानकारी के मुताबिक संघ के प्रति उनकी निष्ठा और सरपंचो के हितों के लिए सतत प्रयत्नशील रहने के कारण प्रादेशिक संघ द्वारा उन्हें निवाड़ी जिले का प्रभार सौपा गया है अमर सिंह जिले की बल्देवगढ़ जनपद की खजरार ग्राम पंचायत के सरपंच हैं!
                           अमर सिंह ने “अभीतक “को बताया कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्भय सिंह द्वारा राज्य के संघठन सचिव मनोनीत किये जाने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है  जिसे वह अपनी निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे!
                           अमर राजा के इस मनोनयन पर उनकी जनपद के सरपंच संजीव पाठक चंदपुरा,रामस्वरूप यादव रमपुरा, महेश लोधी दोह, सूरज यादव पिपरा, सोनू राय भेलसी, आशीष यादव बढ़ाघाट, और जिले के सरपंच संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और कुड़ीला सरपंच मूलन आदिवासी समेत जिले के अन्य कई संघटनो  के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की हैं!

Related Articles

Back to top button