3 लाख करोड क  कर्ज में मध्यप्रदेश पर लाद दिया–कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव  

मयंक शर्मा

खंडवा ८ नवंबर ;अभी तक;  मध्य प्रदेश में बदलाव की बयार है और मेरा ऐसा अनुमान है कि समूचे मध्य प्रदेश में हम दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।मप्र में ं पिछले 18 सालों में भाजपा की लूट की सरकार रही। घोटालों की सरकार रही। व्यापम जैसे महा घोटाले यहां हुए। आज इस वजह से हमारा मध्य प्रदेश का नौजवान बेरोजगार घूम रहा है और यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो गई।  तीन लाख करोड़ रूपयेे का कर्ज प्रदेश की जनता पर लाद दिया,है।

जिले के ग्राम मूंदी में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण यादव चुनावी जनसंपर्क के दौरान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर निशाना साधा।
शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार है। प्रदेश का कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा जो पिछले पांच सालों में सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं करा हो। हर वर्ग को लूटने का काम सरकार ने किया है और यह लूट की सरकार थी, तो मुझे पूरी उम्मीद है कि हम सब लोग मिलकर पूर्ण बहुमत से प्रदेश में आएंगे और एक मजबूत सरकार पांच साल तक चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 2018 में भी जनता ने कांग्रेस को मेंडेट दिया था और कमलनाथ जी हमारे मुख्यमंत्री बने थे। एक मजबूत सरकार चलाने का हमारा लक्ष्य था, लेकिन उस सरकार को तोड़ मरोड़ कर, खरीद फरोक्त कर के गिरा दिया गया,।वे  मंगलवार की दोपहर में  जिले की मांधाता विधानसभा के मूंदी क्षेत्र में पहुंचे थें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर चर्चा की।