प्रदेश

अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन दिवस 22 जनवरी को बड़े बालाजी मंदिर पर होंगे भव्य आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ९ दिसंबर ;अभी तक;  श्री बड़े बालाजी मंदिर पुराना बस स्टैंड मंदसौर पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर उद्घाटन को महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन  बालाजी मंदिर पर भव्य आयोजन होंगे।
                                     उक्त जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, प्रवक्ता रवि ग्वाला ने बताया की लगभग 500 वर्षों के बाद भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है और यह सनातन भक्तों को समर्पित होगा। इसी खुशी के स्वरूप मंदिर समिति 22 जनवरी को प्रातः से संध्या तक उत्सव आनंद महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमे हरिहर भक्त मंडल उज्जैन द्वारा सुंदरकांड व उद्घाटन के समय भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता व बालाजी महाराज की भव्य शाही महाआरती होगी । महाआरती में ढोल धमाके आतिशबाजी व कई भव्य रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
                            मंदिर समिति ने सभी बालाजी भक्तों से आग्रह अनुरोध किया है कि उत्सव के इस अवसर पर सभी नगरवासी अपनी सहभागिता करते हुए 22 जनवरी को शाम को सभी अपने अपने घर पर 11 दीपक व विद्युत सज्जा करें।
                                  समस्त भक्तगणों से 22 जनवरी को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील मंदिर समिति के विनय दुबेला, जितेंद्र व्यास, वर्दीचन्द कुमावत विनोद रूनवाल, हेमंत सुरा, अनूप माहेश्वरी, अनिल सुराह, महेंद्रसिंह सिसोदिया, सज्जनलाल खमेसरा, कपिल सोलंकी, हरीश साल्वी व समस्त सदस्यों द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button