प्रदेश

आधा दर्जन शिकारीयो ने हवाई पट्टी सकरिया के पास किया संभार का शिकार, तीन गिरफ्तार

दीपक शर्मा

पन्ना ३० दिसंबर ;अभी तक; उत्तर  वन मंडल की पन्ना रेंन्ज अन्तर्गत सकरिया हवाई पट्टी के पास विगत 28 दिसम्बर को एक संभार का शिकार हुआ था जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारीयो द्वारा रेन्जर तथा डीएफओ को दी गई थी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने संबंधित स्थान पर पंहुचकर शिकार के संबंध मे जानकारी एकत्रित की गई तथा शिकारीयो को गिरफ्तार करने के लिए रेन्जर अभीषेक दुबे के नेत्रत्व मे जानकारी एकत्रित की गई तथा आरोपीयो को पकडने के लिए अनेक स्थानो पर दबिश दी गई। जिसमे शिकार करने वाले छह आरोपीयों की जानकारी प्राप्त हुई। जिसमे मुख्य आरोपी पिंटू सिंह द्वारा 5 साथियो के साथ मिलकर सांवर का मांस पका कर खाना पाया गया।

इसी के तहत टीम द्वारा अजयकोल उम्र 23 वर्ष निवासी अंमकुई सतना, अशोक कोल पिता पनफिसरा कोल निवासी झिगांदर तथा संतोष कुशवाहा निवासी लोहदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तीन आरोपी फरार है जिसमे पिंटू सिंह, विनय सिंह, एवं भरत यादव निवासी बहेरा आरोपीयो के खिलाफ अपराध प्रकरण क्रमांक 183/12 दिनांक 28 दिसम्बर 2023 पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपीयो को न्यायालय मे पेश किया गया। उक्त कार्यवाही श्रीकृष्ण मरावी उपमंडलाधिकारी, अभीषेक दुवे वन परिक्षेत्राधिकारी, घनश्याम चौहान, देवेन्द्र सिंह, बाला प्रसाद त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार पटेल, राजीव द्विवेदी, जगमेल लडिया, रवि कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button