बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ११ मई ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की मल्हारगढ विधानसभा के बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मल्हारगढ़ के कन्या शाला स्कुल नारायणगढ़ एंव बुढा मंडल के सरस्वती शिशु मंदिर बुढा में कल्स्टर क्रमांक 1 के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, प.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

                                      बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत बुढा में पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला ने कहा की हम सब भारतीय जनता पार्टी के तपोनिष्ठ कार्यकर्ता है। हम सभी कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी संगठन का कार्य करके दिखाया है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपने स्वयं के लिए कुछ प्राप्त करने नहीं आये है वरन भाजपा के बैनर तले संगठन और सत्ता के माध्यम से जनता जर्नादन की सेवा करने के लिए कार्य कर रहे है। हमारी पार्टी का उद्ेश्य सत्ता के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, स्कुल, उच्च शिक्षा, तकनिकि शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा आदि मुलभुत सुविधाएं आम जनता को मिले यही हमारी सत्ता और संगठन का ध्येय है। आज कांग्रेस जिस प्रकार से प्रदेश की महिला शक्ति को नाजायज प्रलोबन में फसाने का दुस्साहस कर रही है। इसी कांग्रेस ने पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ सरकार में बंद कर दिया था। हमें इस बात को समझ कर अपने बूथ पर निवास करने वाले प्रत्येक परिवार को इससे अवगत कराना होगा।
बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत मल्हारगढ़ मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी मंडलो में स्थित बूथ पर अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत बनाती जा रही है। आने वाले चुनाव में बूथ पर हमारी संगठनात्मक पकड़ उस बूथ पर पुनः विजय बनायेगी। हमें निरंतर बूथ पर रहने वाले प्रत्येक वर्ग से सम्पर्क एंव संवाद करते रहना होगा। आज देश के प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हम सभी को इन योजनाओं को पूर्ण रूप से समझ कर अपने बूथ पर रहने वाले परिवारों से सम्पर्क कर उन्हे इन योजनाओं को लाभ दिलाना होगा।
भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने कहा की हमें बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र को आत्मसात करते हुए पार्टी के कार्यों को बूथ स्तर पर बढाते रहना होगा। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम पुनः लहरायें।
कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट, राजेन्द्र सिंह राणा, नगर परिषद अध्यक्ष ममता कुंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश रूपरा, जिला योजना समिति सदस्य अनीता कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रसाद पाटीदार, सरपंच राजेश पाटीदार, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, गोविंद कण्डारा, नीरज जोशी आदि मंडल पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।