प्रदेश

ओंकार पर्वत के परिक्रमा मार्ग में दिखा तेंदुआ

मयंक शर्मा

खंडवा १६ अक्टूबर ;अभी तक;  एक तेंदुयें के आंतक से इन दिनों भयभीत  तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के रहवासियों सहित परिक्रमावासियों से वन विभाग ने  रात में घर से बाहर ना घूमने की सलाह दी  है। शंकराचार्य मूर्ति के ओंकार पर्वत व  परिक्रमा मार्ग में  निकलने परं तेुदआ दिखाई देने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। अब वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।

डिप्टी रेंजर आनंदराम खांडे ने बताया कि तेंदुए के हमले से एक गाय घायल अवस्था में विचरण करती देखी गई है।ओंकारेश्वर के ओंकार पर्वत पर स्थित 108 फीट ऊंची आदिगुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल पहुंच मार्ग पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

वही नगर के सुनील सोने ने बताया कि सूचना वन विभाग के अधिकारयों को भी दे दी है। लेकिन तेंदुआ अभी भी क्षेत्र में है। वन विभाग की टीम भी लगातार सर्चिंग कर रही है, लेकिन टीम को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वे ं बकरी चराने का काम करता हूं। गाय की चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचा तो देखा तेंदुए ने गाय को पकड़ रखा है। मैंने पत्थरों से मारना शुरू किया, तब तेंदुआ वहां से भागा।
नायब तहसीलदार राजन सस्तीया,  के अनुसार  शंकराचार्य प्रतिमा स्थल पर जाते समय मार्ग पर तेंदुआ दिखाई दिया था। लौटते समय भी सड़क किनारे झाडियों में बैठा दिखाई दिया था। क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने संबधी मुनादी करवाई जा रही है।  वन विभाग के डिप्टभ् रैंजर ने कहाकि मौके से पदचिह्न सहित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हमारी सर्चिंग जारी है। हम रात में भी गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को सचेत कर रहे हैं। आसपास जंगलों में घूम रहे हैं। कहीं कोई ं साक्ष्य मिलता है तो मौका पंचनामा बनाकर विधिवत कार्रवाई कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देंगे।

Related Articles

Back to top button