राजपुत समाज द्वारा कपड़ा प्रथा बंद करने,पत्रिका और बारातियों की संख्या सीमित करने का प्रस्ताव पारित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ अप्रैल ;अभी तक;  नवनिर्मित रानी पद्मावती गर्ल्स हॉस्टल राजपूत बोर्डिंग परिसर में जिला राजपूत समाज संगठन/ ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा और होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में मंदसौर जिला राजपूत समाज द्वारा किए गए पारदर्शी कार्यों की सराहना कि और भविष्य की योजनाओं का समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।
संरक्षक एवम पूर्व वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने विस्तार से कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए संगठन और ट्रस्ट के निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से आम सहमति से करवाने पर बल दिया।सभी प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं,खिलाड़ियों,नवनियुक्त शासकीय सेवकों और सेवानिवृत सैनिकों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी।
                                साध्वी भुवनेश्वरी देवी ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने हेतु महिलाओं को आगे आने हेतु प्रेरित किया ।शादी समारोह को रात्रि की बजाय दिन में आयोजित करने की सलाह भी साध्वी जी द्वारा दी गई। समाज को व्यसन मुक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।जावरा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ.हमीर सिंह राठौर ने भी अपने उद्बोधन में मंदसौर जिला राजपूत समाज के पारदर्शी कार्यप्रणाली की भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
                              वार्षिक साधारण सभा में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह देवड़ा और संगठन के कोषाध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान द्वारा वर्ष भर का आयव्यय पत्रक सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे आमसभा द्वारा अनुमोदित किया गया।ट्रस्ट सचिव श्री के के सिंह भाटी ने ट्रस्ट द्वारा वर्ष भर में किए निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट की आगामी योजनाओं का भी विस्तार से प्रोजेक्ट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने हेतु पूर्व में ट्रस्ट कमेटी द्वारा पारित प्रस्ताव को प्रस्तुत किया गया जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित करते ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ाने का अनुमोदन किया।ट्रस्ट कमेटी द्वारा राजपूत बोर्डिंग के  व्यवसायिक उपयोग करने की आगामी योजना बनाई गई है उसको भी सदन ने ध्वनिमत से पारित किया है।
संगठन के जिला सचिव श्री डी एस चंद्रावत द्वारा संगठन की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सदन को अवगत कराया कि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री विष्णुशरण सिंह सिसोदिया की स्मृति में समाज सुधार मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले को वर्षभर में एक पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है जो इस वर्ष प्रथम बार समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाकार्य करने वाले श्री नारायण सिंह चंद्रावत चिकलाना को प्रदान किया गया।जिसमे स्व. श्री विष्णुशरण सिंह सिसोदिया की धर्मपत्नी श्रीमती रमा कुमारी ने पुरस्कार के साथ रुपए 5 हजार नगद राशि भी प्रदान की।तहसील इकाई और जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन प्रक्रिया को भी सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।
सामाजिक कुरीतियों को बंद करने पर प्रस्ताव रखते हुए श्री चंद्रावत ने कहा कि समाज को एकजुट रहते हुए समय के साथ बदलना चाहिए।मृत्युभोज को सीमित करते हुए सभी समाजजनों को दिवंगत परिवार में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त करना चाहिए।शादी समारोह एवम अन्य मांगलिक कार्यों में कपड़े/ सरफाव करने की प्रथा को बंद करने एवम कपड़े के बदले नगद राशि भेंट करने,शादी समारोह की पत्रिका को साधारण कार्ड के रूप में छपवाने और निमंत्रण पत्र व्हाट्सएप,सोशल मीडिया,डाक /कोरियर द्वारा भेजने और सभी समाजजनों द्वारा इसको स्वीकारने का प्रस्ताव भी रखा गया।शादी समारोह में सभी समाजजन अपनी वित्तीय स्थिति को देखते हुए खर्च करे।अंधी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर कर्ज में नही डूबे।सभी प्रस्ताव को  सदन ने ध्वनिमत से पारित किया एवं उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।
अतिथियों द्वारा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान करते हुए उन्हें शील्ड,प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान करी। इस वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रायोजक समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्राचार्य कु.धर्मपाल सिंह देवड़ा ठिकाना खोडाना रहे।कक्षा 12 में प्रथम स्थान कु. धु्रविधी पिता श्री वीरेंद्र सिंह चुंडावत   ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा कक्षा 10 वी मे कु. चित्रांशी पिता श्री वीरेंद्र सिंह चौहान  ने 89.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 8 वी मे. कु. खुशबू कुंवर पिता श्री युवराज सिंह ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 10वी और 12वी मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अपूर्वा सिसोदिया स्मृति पुरस्कार देते हुए डॉ.के पी सिंह सिसोदिया ने दोनो छात्राओं को शील्ड और पुरस्कार राशि रुपए एक हजार भी प्रदान किए।मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हेतु चयनित छात्रों,नवनियुक्त शासकीय सेवा कर्मचारी ,खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं का सम्मान भी किया गया।सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान पूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह फतेहगढ़ द्वारा किया गया।कार्यक्रम में ठंडाई के प्रायोजक डॉ.राहुल सेंगर, एम डी, व ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह शेखावत रहे।
भोजन समिति के प्रभारी श्री नेपाल सिंह राणावत,सहयोगी श्री निर्मल सिंह सिसोदिया,श्री इंद्र सिंह राणावत, श्री ज्ञान सिंह राठौर श्री इंद्रपाल सिंह सिसोदिया श्री विजय सिंह पुरावत और प्रतिभा सम्मान समिति के प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह राठौर,सहयोगी श्री संग्राम सिंह कुशवाह और फुंदा सिंह सिसोदिया रहे।
मंचासिन मुख्य अतिथि श्री दिलीप सिंह परिहार वरिष्ठ विधायक नीमच,समाज के संरक्षक एवम पूर्व वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया,जनचेतना मानस आश्रम मनासा की साध्वी भुवनेश्वरी देवी, संरक्षक एवम पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह खेजडिया, संरक्षक श्री ओम सिंह भाटी, श्री भोपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह फतेहगढ़, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान ,लोक अभियोजक श्री तेजपाल सिंह शक्तावत, पूर्व स्लेट पेंसिल कर्मकार कल्याण निधि मंडल अध्यक्ष श्री अजय सिंह चौहान का स्वागत जिलाध्यक्ष श्री रुघनाथ सिंह राठौर,उपाध्यक्ष श्री प्रीतिपाल सिंह राणा, श्री महेंद्र सिंह राठौर, जिला सचिव श्री डी एस चंद्रावत, ट्रस्ट सचिव श्री के के सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह देवड़ा, श्री सज्जन सिंह चौहान,संगठन सचिव श्री रिपुदमन सिंह चंद्रावत,महिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर भाटी, श्रीमती इंद्रा राणावत,श्री महेंद्र सिंह भाटी,श्री श्याम सिंह भाटी,श्री हर्षपाल सिंह देवड़ा, श्री बलवंत सिंह निपानिया, श्री गोपाल सिंह कोचवी, श्री हरि सिंह चावड़ा, श्री एस पी सिंह मंडी, श्री कुशाल सिंह शक्तावत,श्री विजय सिंह पुरावत, श्रीं दिकपाल सिंह भाटी, श्री इंद्रसिंह राणावत, श्री निर्मलसिंह सिसोदिया, श्री इंद्रपाल सिंह सिसोदिया, श्री ज्ञान सिंह राठौर, ने किया। कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.प्रीतिपाल सिंह राणा ने किया और आभार नगर अध्यक्ष श्री शिवप्रताप सिंह राणा ने व्यक्त किया।