बड़े साथ ओसवाल महिला मण्डल ने किया सहयोगियों का सम्मान

महावीर अग्रवाल  

मन्दसौर ८ अप्रैल ;अभी तक;  बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल द्वारा सहयोगियों का सम्मान समारोह एवं नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया गया।
                           बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल की उपाध्यक्ष अंजना कोचेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 वर्ष में जिनसे सहयोग और संस्था के लिए अनुदान मिला, वह अनमोल है पर सहयोगी का सम्मान भी संस्था का नियम है। अतः ये अमूल्य अवसर भी हम खोना नहीं चाहते और आप श्री का सम्मान कर हम अपने आपको गौरवान्वित  महसूस कर सकते हैं।
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्णिमा चोरडिया, सुनिता खाबिया, विनीता कीमती, दीपा रांका, किरण चौधरी, शशि मारू, राखी डांगी, जमुना बाफना, नीमा जैन, प्रीति लोढ़ा, प्रभा चोरडिया, पायल जैन, आभा दुग्गड़, अलका जैन, नीता चपड़ोद, रंजना बाफना, अमित मुरडिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभा डोसी ने किया।