प्रदेश

नायक समाज की बेटी ने बेंगलुरु में सेस्टोबॉल विश्वकप में परचम लहराया, नायक समाज ने किया सम्मान

महावीर अग्रवाल 

 मन्दसौर २७ मई ;अभी तक;  सेस्टोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रथम नेशनल सेस्टोबॉल विश्व कप बेंगलुरु में आयोजित किया गया। जिसमें भारत ने विजय हासिल की । इस भारत की टीम में खिलाड़ी के रूप में नायक समाज की बेटी नीमच निवासी सुश्री हेमलता भगतराम नायक ने भी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। हेमलता की इस उपलब्धि पर नायक समाज ने इंदौर एयरपोर्ट एवं मंदसौर के गांधी चौराहा पर हेमलता नायक का सम्मान किया।
                                     इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सोगरा, नायक समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय पंवार, प्रदेश सचिव जयंतीलाल, मंदसौर समाज के जिलाध्यक्ष एवं शिवसेना तहसील प्रमुख भेरूलाल देवड़ा,जिला सचिव राजाराम नायक, जालमसिंह सिंदपन राधेश्याम देवड़ा उज्जैन, राजाराम, संजय देवड़ा, आकाश, महेश नीमच, कृष्णा, अशोक, दीपक, लखन, सुमित, निलेश, हरिश, योगेश, यशवंत, पुष्पक, दर्शन, महादेव सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button