प्रदेश

हिन्दू देवी देवता और ब्राह्मणो पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 24 मई  ;अभी तक; – मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में सोशल मीडिया पर हिन्दू और ब्राह्मण विरोधी भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का ब्राह्मण समाज ने जमकर विरोध किया। इस दौरान महेश्वर थाने पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगो ने पुलिस को शिकायत करते हुए आपत्ति भी दर्ज कराई। पुलिस ने स्थानीय रास मंडल निवासी रोहित जोशी की शिकायत पर आरोपी बादल पिता रणछोर चौबे निवासी अम्बेडकर मोहल्ला ईटावदी गांव को गिरफ्तार कर लिया है।
     महेश्वर थाने में आरोपी बादल चौबे पर धारा 153ए, 505 (2) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंगलवार की रात को ब्राह्मण सामाज के लोगो लामबन्द हो गये। हलाकि पकडे जाने के बाद आरोपी बादल थाने में स्पष्टीकरण देता रहा।
    फरियादी रोहित जोशी ने बताया की ईटावदी निवासी बादल चौबे ने सोशल मीडिया पर हिन्दू  देवि देवता और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काने वाली पोस्ट कर हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत किया है। पोस्ट अति आपत्तिजनक होकर बताने योग्य भी नहीं है। ब्राह्मण समाज और नगर के हिंदू जनों पोस्ट का विरोध करते हुए पुलिस से कडी कार्यवाही की मांग की है।
       इधर महेश्वर पुलिस थाने के उप निरीक्षक अनिल निगवाल ने बताया की हिन्दू देवी देवता और ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आरोपी बादल चौबे को रोहित जोशी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धारा 153ए, 505 (2) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button